Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

अलीगढ़ में गौकशी की घटना से हड़कंप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में कथित गौकशी की घटना सामने आई। गौ रक्षक दल ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भांबोला चौकी अंतर्गत एक कथित गौकशी की घटना सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 10 बजे गौ रक्षक दल हरिगढ़ को सूचना मिली कि एएमयू क्वार्टर क्षेत्र में एक गाय की हत्या कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह गाय किसी स्थानीय व्यक्ति की निजी संपत्ति थी, और मालिक ने उसकी पहचान भी कर ली है। मामले की सूचना तुरंत सिविल लाइन थाने में तहरीर के माध्यम से दे दी गई। मौके पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर भी पहुंचे और जांच के लिए सैंपल एकत्र किए गए हैं।

गौ रक्षक दल हरिगढ़ के संस्थापक सचिन राघव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में बन्ना देवी थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी, लेकिन अपेक्षित सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जिले में गौकशी की घटनाएं नहीं रुकीं, तो सभी गौ रक्षक संगठन मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

घटना स्थल पर जिला अध्यक्ष मनु ठाकुर सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और गौ सेवक मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

International

RELATED ARTICLES