Friday, June 12, 2026

National

spot_img

अलीगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत! दहेज उत्पीड़न का बड़ा आरोप

अलीगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र स्थित लोधी नगर, मेलरोज बाईपास निवासी विजय कुमार ने अपनी बहन की संदिग्ध मौत को दहेज उत्पीड़न का मामला बताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह दीपक पुत्र राज बहादुर निवासी महावीर नगर, डोरी नगर के पास, थाना गांधी पार्क, अलीगढ़ के साथ हुआ था। परिजनों का कहना है कि विवाह के समय उन्होंने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। परिवार के अनुसार 11 जून 2026 को उन्हें उनकी बेटी की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटना को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं बल्कि लगातार हो रही दहेज प्रताड़ना का परिणाम है। इस घटना के बाद परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES