Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

किसान महापंचायत में गूंजा MSP का मुद्दा, अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों की हुंकार

जगजीत सिंह डल्लेवाला, अभिमन्यु और हरेंद्र ताऊ समेत कई नेताओं ने उठाई आवाज

नई दिल्ली में आयोजित किसान महापंचायत में देशभर से आए किसानों ने MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा किया गया, जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

मंच से बोलते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला ने कहा कि सरकार को MSP पर कानूनी गारंटी देनी ही होगी, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है और इससे भारतीय कृषि बाजार पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

अभिमन्यु और हरेंद्र ताऊ जैसे नेताओं ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ MSP की नहीं, बल्कि देश के हर किसान के भविष्य की है। रामलीला मैदान से उठी यह आवाज पूरे भारत में गूंजेगी।

किसानों ने साफ कहा कि जब तक MSP को कानून नहीं बनाया जाता और विदेशी व्यापार समझौतों में किसानों के हित सुरक्षित नहीं किए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। महापंचायत में शामिल किसानों ने “पूरा भारत का हर कोना से किसानो ने भारी हुंकार” का संदेश दिया।

इस महापंचायत को आने वाले समय में बड़े आंदोलन का संकेत माना जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES