Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

गाजियाबाद में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

डीजल-पेट्रोल और घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की विशेष टीम गठित

गाजियाबाद।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि गाजियाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। गैस की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह अफवाह और बेबुनियाद हैं। प्रशासन के अनुसार जिले में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन और गैस का स्टॉक उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अचानक बड़ी संख्या में गैस बुकिंग कराई जा रही है, जिससे सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण बुकिंग में तकनीकी समस्या आ रही है। इस समस्या को जल्द ठीक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल-डीजल या घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करता है या अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0120-3761964 जारी किया है।

गैस से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

IOCL: दीपकराज – 9624451100, नमन यादव – 8053333039
BPCL: कनकना – 9707048264
HPCL: अमित कुमार – 9582418375

मोदीनगर: विनोद भारती – 9528871403, स्वेज पंवार – 9720577155
भोजपुर: हेमलता – 7408137240
मोदीनगर शहर: दीपा वर्मा – 8272829626
मुरादनगर: शैलेश कुमार सिंह – 9453418386

लोनी: विशाल यादव – 7906871761, आनंद स्वरूप त्रिपाठी – 9984450573

सदर: प्रिया तिवारी – 6394555683
राजापुर: सत्यप्रकाश मालवीय – 8010287829
नगर क्षेत्र द्वितीय: प्रियंका राय – 8800453645
ट्रांसहिंडन: नूर फातिमा – 8081205222
खोड़ा: दिव्या जिंदल – 8860369093

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

International

RELATED ARTICLES