गाजियाबाद में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भक्तों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह यात्रा हिंडन विहार स्थित बालाजी धाम मंदिर से शुरू होकर नेहरू बस अड्डा, सिब्बनपुरा, घुगना और सहानी होते हुए नंदग्राम के टैंपू स्टैंड तक पहुंची।
इस दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। यात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई भक्त पैदल चलते हुए भजन-कीर्तन करते नजर आए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के प्रमुख लोगों का विशेष योगदान रहा, जिनमें जितेन्द्र कसाना, रविन भडाना, संजू वैधरी, मुन्ना उपाध्याय, अजय प्रजापति, अशोक उपाध्याय, दिनेश्वर चौधरी, केशव कश्यप, नवीन राजपूत, संजय त्यागी, चौधरी सुखवीर सिंह, मनोज (चक्री वाले), पवन गुर्जर और अजीत गुर्जर शामिल हैं।
इस दौरान बाबा मछिंद्र पुरी जी के स्वागत के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे संभालना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा। यह शोभा यात्रा धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बनी।



