Sunday, August 2, 2026

National

spot_img

हरिद्वार से घुटनों के बल जल यात्रा! साहिबाबाद अस्पताल की मांग लेकर निकले मोनू राघव

हरिद्वार से दूधेश्वरनाथ मंदिर तक घुटनों के बल जल यात्रा पर निकले पुष्पेंद्र राघव उर्फ़ मोनू राघव। साहिबाबाद में आधुनिक सरकारी अस्पताल की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की अपील।

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सरकारी अस्पताल की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र राघव उर्फ़ मोनू राघव ने एक अनोखी धार्मिक एवं जनहित यात्रा शुरू की है। उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से दूधेश्वरनाथ मंदिर तक घुटनों के बल जल यात्रा का संकल्प लिया है।

पुष्पेंद्र राघव का कहना है कि यह यात्रा किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल या संस्था के विरोध में नहीं है, बल्कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग के लिए समर्पित है। उनका कहना है कि साहिबाबाद जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में आधुनिक सरकारी अस्पताल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

उन्होंने बताया कि अपने बेटे के इलाज के दौरान उन्हें जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, उसी अनुभव ने उन्हें यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उनका उद्देश्य है कि भविष्य में किसी भी परिवार को इलाज के अभाव में परेशान न होना पड़े।

पुष्पेंद्र राघव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विनम्र अपील की है कि उन्हें कुछ मिनट का समय दिया जाए, ताकि वे गाजियाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं और जनता की मांगों को सीधे उनके समक्ष रख सकें।

यात्रा के दौरान उनके साथ एक सहयोगी मौजूद रहेगा, जबकि आवश्यक सामग्री और आपातकालीन सहायता के लिए एक चारपहिया वाहन भी साथ चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी यात्रा शांतिपूर्ण होगी तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा।

उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उनकी यह संकल्प यात्रा सफल हो और गाजियाबाद की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल हो।

International

RELATED ARTICLES