Monday, April 20, 2026

National

spot_img

गाज़ियाबाद: कवि नगर रामलीला मैदान में ऑटो रिक्शा चालाक संघ की विशाल जनसभा, भारतीय मजदूर संघ ने बांटे आईडी कार्ड

500 से अधिक ऑटो चालकों ने की उपस्थिति; संघ को मज़बूत बनाने पर जोर, उत्तर प्रदेश में नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं

गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश। कवि नगर रामलीला मैदान में सोमवार को ऑटो रिक्शा एवं टेंपो चालक संघ से सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ (BMS) द्वारा एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। दत्तोपंत ठेंगडी जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 500 से अधिक ऑटो चालक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सभा के मुख्य उद्देश्य ऑटो चालकों को संगठित करना, उन्हें आईडी कार्ड प्रदान करना, तथा संघ को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत बनाना रहा। मंच पर मौजूद अधिकारियों और पदाधिकारियों ने मजदूर हितों पर केंद्रित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।

भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों की समस्याएं लंबे समय से अनदेखी रही हैं, इसलिए अब BMS हर स्तर पर इनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं।

सभा के दौरान जितेंद्र कसाना को उत्तर प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक कार्यों की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई। योगेश शर्मा ने कसाना को प्रशिक्षण देने, मार्गदर्शन प्रदान करने और राज्य में संगठन को मजबूत करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि दिकम्बर जी को सेंट्रल स्तर पर कार्यभार सौंपने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।

मंच से संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि आईडी कार्ड वितरण से ऑटो चालकों की पहचान मजबूत होगी और प्रशासनिक स्तर पर भी उनकी समस्याओं का समाधान सरल होगा। इस अवसर पर सैकड़ों चालकों को उनका पहचान पत्र भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे ऑटो चालकों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से उन्हें एक नई आवाज़ मिली है। कई चालकों ने किराया निर्धारण, पुलिस वसूली, परमिट व्यवस्था और सुरक्षा जैसे विषयों को मुख्य मुद्दों के रूप में रखा।

सभा के अंत में पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी चालकों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भारतीय मजदूर संघ आने वाले दिनों में उनके अधिकारों और सुविधाओं के लिए कई नई योजनाएं शुरू करेगा।

International

RELATED ARTICLES