Sunday, August 2, 2026

National

spot_img

: गाजियाबाद में 20 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 1500 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

गाजियाबाद में 20 मार्च 2026 को आईपीईएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। 1500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।

गाजियाबाद में 20 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 1500 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

गाजियाबाद। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय गाजियाबाद द्वारा 20 मार्च 2026 को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 1500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय गाजियाबाद, एनसीएस गौतमबुद्धनगर तथा आईपीईएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। यह मेला 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से आईपीईएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ए-18/1, जीटी रोड, एनएच-9 गाजियाबाद के परिसर में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 1500 से अधिक पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन एवं साक्षात्कार करेंगी। इसमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों क्षेत्रों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे।

मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक निर्धारित की गई है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण अवश्य कर लें और रोजगार मेले से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

अभ्यर्थियों को 20 मार्च को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा की कम से कम 10 प्रतियां तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

International

RELATED ARTICLES