Tuesday, August 4, 2026

National

spot_img

कौशाम्बी: चरवा थाना क्षेत्र में 25 हजार का इनामी गौकशी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र में गौकशी के मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी, तमंचा और कारतूस बरामद।

कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के थाना चरवा क्षेत्र में गौकशी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को थाना चरवा क्षेत्र के जानकीपुर के पास एक नींबू के बाग में गौकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच कराई और गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई थीं।

18/19 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जू चौराहे से मलाका नगर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण के लिए कहने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोइनुद्दीन उर्फ इरफान निवासी पनारा गोपालपुर, थाना सराय अकिल, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से 10/11 जुलाई की रात अपने साथियों के साथ चरवा क्षेत्र में गौकशी की घटना में शामिल होने तथा 24 जून को सराय अकिल क्षेत्र में भी ऐसी घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी।

International

RELATED ARTICLES