Tuesday, August 4, 2026

National

spot_img

अलीगढ़ लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा: रोरावर पुलिस ने दो बदमाश दबोचे, 20 लाख के जेवरात बरामद

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। करीब 20 लाख रुपये के जेवरात, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद।

अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में विद्युत विभाग के कर्मचारी के घर हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी ने बताया कि थाना रोरावर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, घटना से जुड़े दस्तावेज, दो अवैध .315 बोर तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को अज्ञात बदमाशों ने विद्युत विभाग के कर्मचारी के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद थाना रोरावर में मुकदमा संख्या 320/2026 दर्ज कर छह संयुक्त पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिराज अली और मुजम्मिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शिराज अली ने खुलासा किया कि वह तीन-चार माह पहले पीड़ित के घर कारपेंटर का कार्य करने गया था। इसी दौरान उसने घर की दिनचर्या और परिवार की गतिविधियों की जानकारी जुटाई और बाद में अपने साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

बरामदगी में दो मंगलसूत्र, पांच चेन, एक हार, पायल, करधनी, कंगन, अंगूठियां, झुमकी, बिछुए सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, आधार कार्ड और विद्युत विभाग की आईडी शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की है। एसपी सिटी ने संयुक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे के भीतर इस मामले का सफल अनावरण किया गया।

International

RELATED ARTICLES