Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

डीग जिले में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार – दो बाल अपचारी निरुद्ध

जुरहरा पुलिस ने नहर पटरी से पकड़े साइबर अपराधी; 8 मोबाइल और 6 फर्जी सिम कार्ड बरामद, करोड़ों की ठगी का खुलासा

डीग जिले के जुरहरा क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 8 मोबाइल फोन और 6 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार जुरहरा क्षेत्र में पनीर फैक्ट्री के पास जंगल से आ रही नहर की पटरी पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर विशेष टीम भेजी गई। टीम ने मौके पर पांच साइबर ठगों — सोहिल पुत्र अकबर निवासी झेंझपुरी (थाना कैथवाड़ा), वकार यूनुस पुत्र सूबेदार, जाबिर पुत्र सूबेदार निवासी कलतरिया (थाना जुरहरा), इरफान पुत्र बसीर तथा शमीम पुत्र शौकत निवासी चानियांखुर्द (थाना जुरहरा) — को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाकर सक्रिय रहता था। आरोपी बेरोजगार युवाओं और नौकरी की तलाश में लगे लोगों को घर बैठे नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करते थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी करोड़ों रुपये की साइबर ठगी में शामिल रहे हैं। वे ऑनलाइन पेमेंट लिंक भेजकर या दस्तावेज सत्यापन के बहाने पैसों की ठगी करते थे। आरोपियों ने कई राज्यों के हजारों लोगों को अपना शिकार बनाया है।

जुरहरा पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सजग रहने की सलाह दी है।

International

RELATED ARTICLES