डीग में स्थित मास्टर आदित्येंद्र राजकीय महाविद्यालय में महाराजा सूरजमल जी की 320वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल भारतीयता के सच्चे प्रतीक और हिंदू धर्म के रक्षक थे। उन्हें “जाटों का प्लेटो” भी कहा जाता है। उन्होंने छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. ईशा शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, डॉ. विशाल सिंह, विशाल जयपाल, जागृति शर्मा, डॉ. कृष्णा सिन्हा, दिनेश मीणा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। छात्र प्रतिनिधियों में अंकित फौजदार और हेमंत फौजदार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अंकित फौजदार और हेमंत फौजदार द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम छात्र संगठन एनएसयूआई डीग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें अजय योगी, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित कोली (जिला प्रवक्ता, एनएसयूआई), विकास बर्मा (जिला मीडिया प्रभारी), विजय सैनी (जिला मीडिया प्रभारी), नानक खंडेलवाल (जिला महासचिव), कान्हा (जिला सचिव), अमित फौजदार (जिला सचिव) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, नेतृत्व और दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



