Sunday, August 2, 2026

National

spot_img

डीग राजकीय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति बायोमेट्रिक मशीन बंद, NSUI ने 7 दिन का अल्टीमेटम देकर सौंपा ज्ञापन

डीग राजकीय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति बायोमेट्रिक मशीन बंद होने पर NSUI ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। 7 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

डीग (राजस्थान)। डीग स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्रवृत्ति से जुड़ी बायोमेट्रिक मशीन लंबे समय से बंद होने के विरोध में एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मशीन चालू कराने की मांग की।

एनएसयूआई के जिला प्रवक्ता अंकित फौजदार ने बताया कि कई बार महाविद्यालय प्रशासन से मौखिक शिकायत करने के बावजूद बायोमेट्रिक मशीन को ठीक नहीं कराया गया। इसके कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन में ऑब्जेक्शन लग रहे हैं और पात्र छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

छात्र संगठन का कहना है कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने से अनेक छात्रों के आवेदन लंबित हैं, जिससे उन्हें शैक्षणिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की कि 7 दिनों के भीतर बायोमेट्रिक मशीन को चालू कर समस्या का समाधान किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र हित में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा, जिला प्रवक्ता अंकित फौजदार, मनीष कोली सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

फिलहाल महाविद्यालय प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। छात्र अब निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्या के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।

International

RELATED ARTICLES