Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

नोएडा में मजदूरों की बड़ी हड़ताल: वेतन बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी

फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज; कंपनियों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब हजारों मजदूरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित कई एक्सपोर्ट कंपनियों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर काम बंद कर दिया और सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शनकारी मजदूरों ने NSEZ से सूरजपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान नोएडा, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और लेबर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि साहू ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, मदरसन और रिचा ग्लोबल जैसी बड़ी कंपनियों के कर्मचारी पिछले दो दिनों से आंदोलनरत हैं। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से वेतन वृद्धि नहीं मिली है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश जारी है।

International

RELATED ARTICLES