Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

बुलंदशहर में भीषण आग: सिकंदराबाद बाइपास पर प्लास्टिक गोदाम जलकर खाक

गुर्जर चौक के पास लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब सिकंदराबाद बाइपास स्थित गुर्जर चौक के पास एक प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें दूर से ही देखा जा सकता था। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं।

https://youtu.be/KM8WOmF2i20

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी है, लेकिन गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है और आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आग ने गोदाम को भारी नुकसान पहुंचाया है।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दमकल विभाग लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES