Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

सर्वोदय इंटर कॉलेज गाज़ियाबाद में चौथी कक्षा के छात्र के साथ उप-प्रधानाचार्य का उत्पीड़न, बच्चे को लगी गहरी चोट

पिता ऋषिकेश बघैल ने स्कूल प्रबंधन पर धमकाने और कैमरा फुटेज छुपाने का लगाया आरोप — अखिल भारतीय परिषद छात्र संघ ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

गाज़ियाबाद — विजयनगर क्षेत् बिहारिपुरा में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ उप-प्रधानाचार्य द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ऋषिकेश बघैल के अनुसार, उनके बेटे को विद्यालय में बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके चेहरे पर गहरी चोट लग गई। बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है।

पिता ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली और वे स्कूल पहुँचे, तो उन्होंने प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने न केवल फुटेज दिखाने से मना किया बल्कि अभद्र भाषा में बात करते हुए उन्हें धमकाया और स्कूल से बाहर निकाल दिया। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन पूरी तरह से मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय परिषद छात्र संघ और अन्य छात्र संगठनों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती हैं। उन्होंने उप-प्रधानाचार्य को तत्काल निलंबित करने और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

छात्र संघ नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित छात्र को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं शिक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस से भी मांग की गई कि वे मामले की निष्पक्ष जांच करें और दोषियों को सख्त सज़ा दिलाएं।

स्थानीय अभिभावकों ने भी इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि छोटे बच्चों पर हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों में कैमरा फुटेज पारदर्शी रूप से अभिभावकों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।

वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोप साबित होने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

International

RELATED ARTICLES