Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

मा.आ.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डींग, भरतपुर में छात्रों का विरोध — बायोमेट्रिक उपस्थिति की प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज़गी

सरकार ने बढ़ाई बायोमेट्रिक उपस्थिति की अंतिम तिथि, पर महाविद्यालय प्रशासन की धीमी कार्यवाही से छात्र परेशान

भरतपुर। मा.आ.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डींग (भरतपुर) में छात्रों में नाराज़गी का माहौल है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2024-25 के तहत छात्रों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 तक बढ़ाई गई है। लेकिन छात्रों का आरोप है कि अभी तक महाविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई है।

छात्रसंघ प्रतिनिधि अंकित, प्रमोद, पिंटू, नितिन, सुनील और शीतल ने महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू की जाए, ताकि छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

छात्रों ने बताया कि बायोमेट्रिक प्रक्रिया न शुरू होने से कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थी अपने छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों की सुविधा के लिए तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2025 तक कर दी है, लेकिन यदि महाविद्यालय स्तर पर प्रक्रिया ही शुरू नहीं होती, तो यह समय भी व्यर्थ हो जाएगा।

महाविद्यालय के छात्रों ने यह भी कहा कि पिछले कई दिनों से वे कॉलेज प्रशासन को इस विषय में अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे

छात्र प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाएँ गरीब और मेधावी छात्रों के लिए जीवनरेखा हैं। ऐसे में प्रशासनिक लापरवाही से इन योजनाओं का लाभ छात्रों तक नहीं पहुँच पा रहा है।

महाविद्यालय प्रशासन की ओर से इस विषय में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन छात्रों की मांग है कि समय रहते इस तकनीकी प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो।

International

RELATED ARTICLES