Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

: सूरजपुर पुलिस और ANTF मेरठ की बड़ी कार्रवाई, 80.5 किलो अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सूरजपुर पुलिस और ANTF मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में 80.5 किलो अवैध गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।

गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर क्षेत्र में थाना सूरजपुर पुलिस और ANTF मेरठ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा तस्करी में प्रयुक्त एक क्रेटा कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 22 फरवरी 2026 को मोजरबीयर गोलचक्कर सर्विस रोड, कस्बा सूरजपुर के पास की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविन्द्र नागर (32 वर्ष) और मोन्टी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सूरजपुर में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से सस्ते दामों में गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में ट्रक चालकों और मजदूरों को ऊंचे दामों में बेचते थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES