Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

देवरिया में बड़ा हादसा: सलेमपुर के विराजभार के पास ट्रक में उतरा करंट, चालक की मौत

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया ट्रक, मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के विराजभार के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक में अचानक हाईवोल्टेज करंट उतर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रामप्रताप कुशवाहा के रूप में हुई है, जो सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती के कोटिया टोला का निवासी था। जानकारी के अनुसार ट्रक सोहनाग की ओर से सलेमपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक हाईवोल्टेज लाइन का करंट ट्रक में उतर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट इतना तेज था कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाईटेंशन तार झुकने या टूटकर संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

इस घटना ने क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

International

RELATED ARTICLES