Friday, June 12, 2026

National

spot_img

दहेजलोभी ससुरालवाले: 15 लाख रुपये नकद की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

नदबई क्षेत्र में विवाहिता रेनू कुमारी ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए।

भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में दहेज प्रथा का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित विवाहिता रेनू कुमारी ने ससुराल पक्ष पर 15 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग, लगातार मारपीट और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता के अनुसार, दहेज न मिलने पर उसे घर से निकाल दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेनू कुमारी, निवासी वेयर हाउस रोड, नदबई की शादी 22 फरवरी 2023 को जयवीर सोलंकी पुत्र हरवान, निवासी नोह बछामदी (चिकसाना) के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। रेनू ने बताया कि उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति जयवीर, ससुर हरभान, सास मछलेश, ननद और नंदोई सहित अन्य ससुरालजन कम दहेज लाने का ताना देने लगे।

रेनू का आरोप है कि ससुरालजनों ने 15 लाख रुपये नकद की मांग रखी और जब पीहर पक्ष ने इस मांग को पूरा करने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। विवाहिता के अनुसार, मारपीट के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहन कर रही थी। आखिरकार, पीहर पक्ष के सहयोग से उसने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में है।

इस घटना ने क्षेत्र में दहेज प्रथा और महिलाओं के साथ होने वाली प्रताड़ना को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने विवाहिता के लिए न्याय की मांग की है।

International

RELATED ARTICLES