Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

ईरान-इराक युद्ध के बीच गाजियाबाद प्रशासन अलर्ट | विदेश में फंसे नागरिकों का मांगा विवरण

जिला प्रशासन की जनहित अपील — ईरान या इराक में मौजूद लोगों की जानकारी तुरंत दें

मध्य पूर्व के ईरान-इराक क्षेत्र में जारी युद्ध और सुरक्षा संघर्ष की गंभीर स्थिति को देखते हुए जनपद गाजियाबाद प्रशासन ने महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिला प्रशासन ने जनहित में अपील करते हुए कहा है कि ऐसे सभी नागरिकों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराया जाए, जो वर्तमान में ईरान या इराक में निवासरत, कार्यरत, यात्रा पर गए हुए या किसी कारणवश वहां फंसे हुए हैं।

प्रशासन के अनुसार इस जानकारी का मुख्य उद्देश्य विदेश में मौजूद नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित संपर्क स्थापित करना है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर समन्वय बनाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार या परिचित इन देशों में मौजूद है या हाल ही में वहां से भारत लौटा है, तो उसका पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में संबंधित तहसील कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय या प्रशासन द्वारा निर्धारित माध्यम से तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री सौरभ भट्ट तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ श्री वैभव पाण्डेय को इस संबंध में संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना नागरिकों की सुरक्षा और आपात सहायता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से जारी की गई है।

मोबाइल नंबर – 8528180592 श्री वैभव पाण्डेय- आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण – जनपद गाजियाबाद मो-8127652559

International

RELATED ARTICLES