Friday, June 12, 2026

National

spot_img

निजामुद्दीन हादसा: रेड लाइट जंप कार ने 3 को कुचला, CCTV बंद होने से आरोपी फरार

दिल्ली के निजामुद्दीन में रेड लाइट जंप कर लाल कार ने 3 लोगों को मारी टक्कर, AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, CCTV बंद होने से आरोपी फरार।

दिल्ली के निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना रात करीब 11:20 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने रेड लाइट जंप करते हुए तीन लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान ज़ोया (पुत्री जलाउद्दीन), अहमद (पुत्र शाजिद) और उसकी मां खातिजा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने पेट्रोल पंप के सामने रेड लाइट क्रॉस करते हुए इन तीनों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को तुरंत दिल्ली के AIIMS Trauma Centre में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित परिवार के सदस्यों—ज़ोया की मां शनाज, चाचा इमरान और अहमद के पिता शाजिद अंसारी—ने मीडिया को बताया कि हादसा बेहद भयावह था और कार चालक मौके से फरार हो गया।

जब इस मामले में पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, निजामुद्दीन थाना से लेकर भोगल रोड तक लगे अधिकांश CCTV कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, जिससे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में भारी दिक्कत आ रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। इस घटना ने दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

International

RELATED ARTICLES