Sunday, June 28, 2026

National

spot_img

गाजियाबाद के PLVs को मिला Best Award 🏆 | समाज सेवा के लिए सम्मान | बड़ी खबर

दुर्गेश शर्मा और तुषार शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित, जिला जज ने सराहा योगदान

गाजियाबाद, 23 अप्रैल 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलंदशहर द्वारा आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में गाजियाबाद जनपद के पैरालीगल वॉलंटियर्स दुर्गेश शर्मा एवं तुषार शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट पीएलवी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संजय सिंह प्रथम एवं विकास चौधरी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नेहा बनौधिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नेहा बनौधिया ने दोनों पीएलवी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा निष्ठा और समर्पण के साथ की जानी चाहिए। उन्होंने उन्हें भविष्य में भी इसी तरह लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।

जिला जज संजय सिंह प्रथम ने अपने संबोधन में कहा कि पैरालीगल वॉलंटियर्स न्याय व्यवस्था की एक मजबूत कड़ी हैं। ये समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता, सामाजिक मुद्दों और कानून से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। इससे प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला और उनके कार्यक्षेत्र में सुधार की दिशा में प्रेरणा मिली।

इस कार्यक्रम में मनजीत, अंकित त्यागी, लक्ष्मी, माया चौहान, ममता, शिवम, ज्योति गुप्ता सहित कई अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

International

RELATED ARTICLES