Friday, June 12, 2026

National

spot_img

महेंद्र सिंह टिकैत को दिल्ली में श्रद्धांजलि | किसान नेताओं का बड़ा जुटान

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में “एक शाम किसान मसीहा के नाम” कार्यक्रम आयोजित, देशभर के नेताओं और किसान संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 14 मई 2026 को किसान मसीहा एवं किसानों की आवाज़ रहे महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा “एक शाम किसान मसीहा के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े प्रमुख नेताओं ने भाग लेकर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी, रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी के किसान हितों के लिए किए गए संघर्षों और आंदोलनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाज सुधारक एवं राजनेता राजकुमार भाटी ने कहा कि टिकैत जी का जीवन किसानों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा।

आयोजनकर्ता अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर खोखर ने सभी अतिथियों और युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES