केक काटकर और मिठाई वितरित कर कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति योगदान को सराहा
अलीगढ़। अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा मिठाई वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर राजा मैसी, नितिन, विषु, सुधीर, विन्सेंट जोएल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया है। उनके विचार और कार्यशैली युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।



