Tuesday, June 23, 2026

National

spot_img

गाजियाबाद में लक्ष्मी चौहान बनीं जिला अध्यक्ष | BKU भानू का बड़ा फैसला

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने गाजियाबाद में संगठन विस्तार को लेकर लक्ष्मी चौहान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, महिलाओं को जोड़ने पर दिया जोर

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू के महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने लक्ष्मी चौहान को गाजियाबाद महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। शांति नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई, जहां संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चौहान ने कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि अब तक वह अपने जीवन के संघर्षों के लिए मेहनत करती रही हैं, लेकिन अब उनका पूरा प्रयास किसान यूनियन परिवार और समाज की सेवा के लिए रहेगा। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी मेहनत के साथ निभाएंगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकारिणी को भंग करने के बाद पूरे प्रदेश और देश में नई टीम के गठन का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले में नई और सक्रिय टीम तैयार की जा रही है।

पूनम चौहान ने कहा कि संगठन में वही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है जो गांव-गांव जाकर किसानों और महिलाओं की समस्याओं को समझे और उनके लिए संघर्ष करे। उन्होंने लक्ष्मी चौहान से अपेक्षा जताई कि वह गाजियाबाद जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर संगठन का विस्तार करेंगी और महिलाओं को संगठन से जोड़ेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।

International

RELATED ARTICLES