अज्जू ठाकुर बने श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना भरतपुर के जिला अध्यक्ष
संगठन ने सौंपी भरतपुर जिले की कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह
भरतपुर न्यूज।
देश के बड़े सामाजिक संगठनों में शामिल श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने संगठन को मजबूत करते हुए अजय सिंह राजावत उर्फ अज्जू ठाकुर को भरतपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अज्जू ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत जी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ केंद्र राणा जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह नरूका जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे।
अज्जू ठाकुर ने कहा कि भरतपुर जिले में क्षत्रिय करणी सेना को और अधिक संगठित किया जाएगा तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए वे हर कार्यकर्ता की आवाज बनेंगे।
गौरतलब है कि अज्जू ठाकुर वर्ष 2024 में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना भरतपुर के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए ही उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने अज्जू ठाकुर को माला और साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। पवन ठाकुर, जिला अध्यक्ष (डीग) एवं जिला उपाध्यक्ष भरतपुर अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी NSUI भरतपुर ने कहा कि अज्जू ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से भरतपुर जिले में क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
कार्यक्रम में रानू शर्मा जिला महासचिव (डीग), सौरव कुमार जिला महासचिव NSUI भरतपुर, गौरव फौजदार पेघोर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



