Friday, June 12, 2026

National

spot_img

कौशांबी में दर्दनाक हादसा! मिट्टी का टीला बना मौत का कारण

चूल्हा और घर की पोताई के लिए मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

कौशांबी। जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के थाम्बा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव के लोग घर की पोताई और चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी निकालने गए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा और वहां मौजूद लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन भी घटना की जांच में जुट गया है।

International

RELATED ARTICLES