ईस्ट दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई उम्मीद के रूप में Vitalis Super Speciality Children Hospital का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन डॉ. देव कुमार झा, डॉ. सौम्या एवं डॉ. मोहित शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर यह स्पष्ट किया गया कि यह अस्पताल न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर और सम्मानजनक इलाज उपलब्ध कराएगा।
Vitalis Super Speciality Children Hospital दिल्ली का पहला ऐसा सुपर स्पेशलिटी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल है, जहां नवजात शिशु चिकित्सा (NICU), बाल रोग, बाल सर्जरी, इमरजेंसी केयर और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के लिए रियायती दरों पर इलाज, विशेष स्वास्थ्य पैकेज और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक, पार्षद सहित कई गणमान्य नागरिक और दिल्ली-एनसीआर के वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहे। अतिथियों ने अस्पताल की सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मीडिया जगत से कई वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने इस पहल को पूर्वी दिल्ली के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
अतिथियों का कहना था कि Vitalis Super Speciality Children Hospital न केवल आधुनिक चिकित्सा का केंद्र बनेगा, बल्कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा, जिससे पूर्वी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।



