Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

सिद्धार्थनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ पुलिस और एसओजी ने 48 घंटे में चोरी का खुलासा किया, 2 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद।

सिद्धार्थनगर जनपद में थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने शानदार कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय की टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 55/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में मुखबिर की सूचना पर चेतिया मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और ₹5000 नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आनंद कुमार यादव (24 वर्ष) निवासी पोखरभिटवा और रंजीत विश्वकर्मा (25 वर्ष) निवासी रसूलपुर, थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, रामबदन यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

International

RELATED ARTICLES