Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

गाज़ियाबाद में ऑटो चालकों की समस्याओं पर डीसीपी ट्रैफ़िक से भारतीय मजदूर संघ की मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन

जितेंद्र कसाना, दिगंबर चौधरी और बृजेंद्र कुमार ने ऑटो चालकों की समस्याएँ रखीं, डीसीपी ट्रैफिक ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया

गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश:
शहर के ऑटो चालकों की लगातार बढ़ती परेशानियों को लेकर आज भारतीय मजदूर संघ (BMS) के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक गाज़ियाबाद से शिष्टाचार मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कसाना, दिगंबर चौधरी और बृजेंद्र कुमार शामिल रहे, जिन्होंने शहर के ऑटो चालकों की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा।

बैठक के दौरान ऑटो चालकों ने बताया कि ट्रैफिक पोलिस द्वारा विभिन्न चेकिंग पॉइंट्स पर बिना कारण चालान, रूट परमिट को लेकर असमंजस, स्टैंड की कमी, और ज़रूरत पड़ने पर सहायता न मिलने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि गाज़ियाबाद शहर का ट्रैफिक सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में ऑटो चालक ट्रैफिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिन्हें सम्मानजनक व्यवस्था मिलनी चाहिए।

जितेंद्र कसाना ने बताया कि बार-बार किए जा रहे चालान और गलत तरीके से की जा रही कार्रवाई से ऑटो चालकों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है। वहीं दिगंबर चौधरी और बृजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस और ऑटो चालकों के बीच समन्वय बढ़ाने की जरूरत है ताकि शहर में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन हो सके।

इस पर डीसीपी ट्रैफिक ने पूरी गंभीरता के साथ समस्याएँ सुनीं और आश्वासन दिया कि जल्द ही ऑटो चालकों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसके साथ ही चेकिंग के दौरान पारदर्शिता और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए संबंधित ट्रैफिक कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

डीसीपी ने यह भी कहा कि ऑटो स्टैंड के लिए संभावित स्थानों पर सर्वे कराया जाएगा और यदि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय मजदूर संघ ने डीसीपी ट्रैफिक के त्वरित संज्ञान और सकारात्मक रुख की सराहना की और आशा व्यक्त की कि जल्द ही ऑटो चालकों को राहत मिलेगी।

International

RELATED ARTICLES