Friday, June 12, 2026

National

spot_img

गाजियाबाद DM का बड़ा कदम | बाइक शेयरिंग से दिया ईंधन बचत का संदेश

गाजियाबाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं की सुनवाई की और बाइक शेयरिंग के माध्यम से ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।

गाजियाबाद। Ravindra Kumar Maandar द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान अनिवार्य रूप से किया जाए।

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” कार्यक्रम की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई सुनिश्चित करें और जूम प्लेटफॉर्म पर लाइव उपलब्ध रहें।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने जूम के माध्यम से अधिकारियों से सीधे संवाद कर समस्याओं के प्रभावी समाधान के निर्देश भी दिए।

विशेष बात यह रही कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ईंधन संरक्षण के संदेश को अपनाते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ नियमित रूप से बाइक शेयरिंग के माध्यम से कार्यालय आवागमन कर रहे हैं। उनके इस प्रयास को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है

International

RELATED ARTICLES