Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

जमीनी विवाद बना मौत का कारण, UP में तनाव

सिद्धार्थनगर में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।

सिद्धार्थनगर में जमीनी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जिसकी मौत के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही बीती रात उसका शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

गुस्साए परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सुबह करीब 8 बजे से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे यातायात ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो और लोटन कोतवाल को हटाया जाए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, बांसी और शोहरतगढ़ सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है और लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहा है।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और तनाव को कम करने के लिए बातचीत जारी है।

International

RELATED ARTICLES