नोएडा महानगर में आज क्षत्रिय करणी सेना की कोर कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में न्याय और एकता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर विपिन सिंह सूर्यवंशी और नोएडा महानगर के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह चौहान ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वीरेंद्र सिंह तोमर को न्याय दिलाने के लिए अब निर्णायक संघर्ष का समय आ गया है। उन्होंने 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ चलने का आह्वान किया, जहाँ बड़े स्तर पर क्षत्रिय महापंचायत आयोजित होने जा रही है।

प्रेस वार्ता में क्षत्रिय समाज और सनातन समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए आश्वासन दिया कि वे 7 दिसंबर को लाखों की तादाद में छत्तीसगढ़ पहुँचकर वीरेंद्र सिंह तोमर को न्याय दिलाने के लिए अपनी एकजुटता दिखाएंगे। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ करणी सेना हमेशा समाज के साथ खड़ी रहेगी।
नोएडा महानगर अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह चौहान ने कहा कि वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ हुआ अन्याय किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि करणी सेना न्याय के इस संघर्ष को शांत नहीं होने देगी और समाज की ताकत को दुनिया के सामने रखेगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाली क्षत्रिय महापंचायत में पूरे देश से लोग जुटेंगे और यह आवाज एक बड़ा जन आंदोलन बनेगी।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने “वीरेंद्र सिंह तोमर को न्याय दो”, “अन्याय नहीं सहेंगे” और “करणी सेना ज़िंदाबाद” जैसे नारे लगाकर प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार से त्वरित न्याय की मांग की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूरज परिहार, आशीष चौहान, लकी चौहान, आदित्य चौहान, मनीष राणा, प्रिंस शर्मा और रोहित ठाकुर उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की बात कही।
प्रेस वार्ता का समापन एक स्वर में इस संकल्प के साथ हुआ कि समाज 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में विशाल शक्ति प्रदर्शन करके न्याय की लड़ाई को नई दिशा देगा।



