भरतपुर, राजस्थान — जिले की छात्र राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करते हुए नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के सक्रिय और लोकप्रिय छात्र नेता पवन ठाकुर को NSUI जिला महासचिव तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी, भरतपुर के पद पर नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं छात्र समुदाय ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

अपने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद पवन ठाकुर ने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह भरोसा उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि NSUI संगठन को मजबूत बनाना, युवाओं को जोड़ना और छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न दायित्वों हेतु नई नियुक्तियां जारी की जा रही हैं, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
पवन ठाकुर वर्तमान में अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस संघ (डीग) के जिला अध्यक्ष, भरतपुर जिले से जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल कुम्हेर ब्लॉक अध्यक्ष, तथा अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस संघ में डीग–कुम्हेर विधानसभा अध्यक्ष के पदों पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे जिला जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं, जिससे संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव उन्हें प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि NSUI के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों में शिक्षा, पारदर्शिता और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए वे सदैव छात्र हित में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।
अपनी नियुक्ति पर पवन ठाकुर ने NSUI राजस्थान प्रभारी, NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, तथा NSUI जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह सांखला का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह दायित्व उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
भरतपुर की छात्र राजनीति में यह निर्णय NSUI को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में संगठन की दिशा और रणनीति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।



