गाजियाबाद के प्रताप विहार और सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में आज लेंसकार्ट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विजयनगर प्रखंड और प्रताप विहार प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने मिलकर लेंसकार्ट के प्रताप विहार स्थित शोरूम और सिद्धार्थ विहार स्थित शोरूम पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा जी, महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी जी, महानगर सत्संग प्रमुख सत्येंद्र ठाकुर जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि लेंसकार्ट के खिलाफ उनकी कुछ गंभीर आपत्तियां हैं, जिनको लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया, लेकिन इसमें कार्यकर्ताओं का आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। स्थानीय लोगों की भी इस घटना पर नजर रही और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।
इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद हरनंदी महानगर के सह-मंत्री संजीव बरनवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन अपने सिद्धांतों और हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।



