Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

बाराबंकी में CM Yogi Adityanath ने किया कृषक पाठशाला का शुभारंभ | किसान कल्याण मिशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के ग्रामसभा दौलतपुर में किसान कल्याण मिशन के तहत प्रगतिशील किसान सम्मेलन में कृषक पाठशाला के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों को सम्मानित किया गया और योजनाओं के तहत चेक व ट्रैक्टर की चाबियां सौंपी गईं। #YogiAdityanath #KisanKalyanMission #BarabankiNews

बाराबंकी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बाराबंकी की ग्रामसभा दौलतपुर में ‘किसान कल्याण मिशन’ के अंतर्गत आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषक पाठशाला के आठवें संस्करण का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नत बीज, जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई और डिजिटल तकनीक अपनाने वाले किसानों के कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक और लाभकारी कृषि से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगतिशील कृषकों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को चेक वितरित किए गए तथा कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रैक्टर की चाबियां भी सौंपी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। बीज से लेकर बाजार तक किसानों को हर स्तर पर सहायता दी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और उत्तर प्रदेश को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाएं।

International

RELATED ARTICLES