Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

“मोदीनगर में सनसनी! युवक ने खुद थाने जाकर बताया—मैंने मां को मार दिया”

: मोदीनगर के फफराना रोड स्थित जनता कॉलोनी में युवक ने गला रेतकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम भेजा।

मोदीनगर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: बेटे ने गला रेतकर की मां की हत्या

मोदीनगर थाना क्षेत्र के फफराना रोड स्थित जनता कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक राहुल भारद्वाज ने अपनी ही वृद्ध मां की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी स्वयं थाना मोदीनगर पहुंचा और पुलिस को आत्मसमर्पण करते हुए बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है।

पुलिस ने सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां घटना सत्य पाई गई। मृतका की पहचान मधु (उम्र लगभग 70 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मधु के पति आबकारी विभाग में ए.एस.आई. के पद पर कार्यरत थे और उनकी मृत्यु लगभग 23 वर्ष पहले हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार हत्या किस कारण की गई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। जांच टीम इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अभियुक्त राहुल भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर श्री अमित सक्सेना ने कहा कि हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है, और मामले के हर पहलू की जांच जारी है। यह घटना इलाके में दहशत और दुख का माहौल पैदा

International

RELATED ARTICLES