Monday, August 3, 2026

National

spot_img

शोहरतगढ़ में बूचड़मंडी पर बवाल! अवैध मांस बिक्री के खिलाफ सड़क जाम, प्रशासन का बड़ा एक्शन

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में बूचड़मंडी के बाहर अवैध मांस बिक्री और खुले में अवशेष फेंके जाने के विरोध में लोगों ने सड़क जाम किया। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई और विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के शिवनगर वार्ड स्थित बूचड़मंडी के बाहर अवैध रूप से मांस की बिक्री और जानवरों के अवशेष खुले में फेंके जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी शिव कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर यातायात बहाल कराया गया।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बूचड़मंडी के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से मांस की दुकानें संचालित की जा रही हैं। वहीं, जानवरों के अवशेष खुले में फेंके जाने से क्षेत्र में दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण फैल रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने बताया कि बूचड़मंडी के समीप एक धार्मिक स्थल स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में खुले में मांस की बिक्री और अवशेष पड़े रहने से श्रद्धालुओं को असुविधा होती है और धार्मिक भावनाएं भी प्रभावित होती हैं।

तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने अधिशासी अधिकारी को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी शिव कुमार ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों का वध करना, मांस अथवा उसके अवशेष खुले में फेंकना और निर्धारित स्थल के बाहर मांस की बिक्री करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सावन माह के दौरान धार्मिक स्थलों और रिहायशी क्षेत्रों में खुलेआम मांस, मछली और अंडे की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES