Friday, June 12, 2026

National

spot_img

हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

“हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजा हरिद्वार, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

हरिद्वार में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सोमवार सुबह आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु हर की पौड़ी पहुंचकर मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाते नजर आए। “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगे” के जयघोष से पूरा हरिद्वार भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

25 मई 2026 को गंगा दशहरा और सोमवार का विशेष संयोग होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ पहले के मुकाबले अधिक देखने को मिली। देश के विभिन्न राज्यों से आए भक्त सुबह से ही गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य में जुटे रहे। धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा में स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है और विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

हर की पौड़ी के ब्रह्मकुंड पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा को फूल, दीप, दूध और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटों पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह से ही लगी रहीं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं। घाटों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। शाम को होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर भी भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। पूरा हरिद्वार भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

International

RELATED ARTICLES