Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

भरतपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने संभाला कार्यभार

कानून व्यवस्था मजबूत करना, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर लगाम कसना नई थाना प्रभारी की प्राथमिकता।

भरतपुर शहर के कोतवाली थाने में पुलिस निरीक्षक हरलाल मीणा ने औपचारिक रूप से थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली के पूर्व थाना प्रभारी विनोद मीणा को रूपवास थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने हरलाल मीणा को कोतवाली का नया मुखिया बनाया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद हरलाल मीणा ने “भरतपुर अभी-अभी” से बातचीत में बताया कि कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और कानून का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाना, महिला सुरक्षा को मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई करना उनके कार्यकाल के मुख्य लक्ष्य रहेंगे।

मीणा ने यह भी स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की शिकायतें सर्वोपरि होंगी और थाने के दरवाज़े हर समय जनसाधारण के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था तभी संभव है जब जनता और पुलिस एक-दूसरे का सहयोग करें।

सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी नए थाना प्रभारी ने कड़ा रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

हरलाल मीणा ने क्षेत्र के नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और शहर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय लोगों में कोतवाली पुलिस से नई उम्मीदें बंधी हैं।

International

RELATED ARTICLES