गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू, अभय खंड-2 में 29 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 08:00 बजे आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन शुरू कर दिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राहुल पाल के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों ने भी राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग किया। प्रशासन की तेज कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना में कुल 08 फ्लैट प्रभावित हुए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निकांड के कारणों की गहन जांच के आदेश भी दिए हैं।
एडीएम (वित्त/राजस्व) श्री सौरभ भट्ट ने कहा कि जिला प्रशासन हर आपदा में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार है। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राहुल पाल ने नागरिकों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें।
आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
📞 101, 112
📞 7016933358, 9454418348
फायर स्टेशन संपर्क:
कोतवाली – 0120-2850148, 8383003805, 7011712010
वैशाली – 0120-2770686, 8447124332
साहिबाबाद – 0120-2626811, 9810959609
मोदीनगर – 01232-243322, 6397688910
ट्रोनिका सिटी – 7839861673, 9999825542



