छर्रा। पीड़िता आलिया के परिवार से मुलाकात के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जारी जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को कांग्रेस नेतृत्व के दिशानिर्देश पर श्रीमती रूबी खान की ओर से प्रतिनिधिमंडल को पीड़िता के परिवार से मिलने भेजा गया।
प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुनीर अकबर के नेतृत्व में पीड़िता आलिया और उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल में विंसेंट जोईल और अस्सद फारूख भी शामिल रहे।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए परिवार को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के पिता की फोन पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस की उपाध्यक्ष रूबी खान से बातचीत भी कराई। बातचीत के दौरान रूबी खान ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता और कानूनी सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान अयाज़ क़ुरैशी, वसीह अहमद, विनोद कुमार सिंह, रामगोपाल रैना, रजनी कुमार, डॉ. समद, ताज खान, मुरसलीन क़ुरैशी और अल्ताफ राजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी सहयोग किया जाएगा। वहीं, परिवार से मुलाकात और आर्थिक सहायता के बाद स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध कराई गई जानकारी और संबंधित पक्ष के दावों पर आधारित है। मामले से जुड़े आधिकारिक या पुलिस पक्ष को प्राप्त होने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।



