Saturday, June 27, 2026

National

spot_img

इंदिरापुरम CISF रोड पर टूटी पाइपलाइन बनी खतरा, हादसे का मंडरा रहा साया

गाजियाबाद के इंदिरापुरम CISF रोड पर टूटी पानी की पाइपलाइन से बड़ा हादसा होने का खतरा, बच्चे हाईवे किनारे भर रहे पानी।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित CISF रोड पर लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां करीब एक साल पहले डाली गई पानी की पाइपलाइन पूरी तरह टूटकर अलग हो चुकी है। पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है और स्थानीय लोग, खासकर छोटे बच्चे, उसी स्थान पर पानी भरने के लिए मजबूर हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह स्थान हाईवे के बिल्कुल किनारे है, जहां से दिन-रात भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते रहते हैं। ऐसे में बच्चों का वहां खड़ा होना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार इस समस्या की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रशासन की इस अनदेखी से लोगों में भारी नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं? यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो किसी मासूम की जान भी जा सकती है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि तुरंत पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए, इलाके को सुरक्षित बनाया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

International

RELATED ARTICLES