Saturday, May 30, 2026

National

spot_img

ईद पर डहाणू में फ्री मेहंदी कैंप | हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

डहाणू में ईद-उल-अजहा पर आयोजित फ्री मेहंदी कैंप में हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर सामाजिक भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

रफिक घाची द्वारा आयोजित भव्य फ्री मेहंदी कैंप में सभी धर्मों की महिलाओं ने लिया हिस्सा, सामाजिक भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

डहाणू। ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर ‘डहाणू मित्र’ के संपादक रफिक घाची द्वारा आयोजित भव्य फ्री मेहंदी कैंप सामाजिक एकता और भाईचारे की अनोखी मिसाल बन गया। इस विशेष आयोजन में हिंदू और मुस्लिम सहित विभिन्न समाजों की महिलाओं और युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और मेहंदी लगवाकर उत्सव का आनंद उठाया।

डहाणू शहर में पहली बार इस प्रकार का मुफ्त मेहंदी कैंप आयोजित किया गया, जिसमें सभी धर्मों की महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम एकता, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना था। आयोजन स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली और सभी ने उत्साहपूर्वक इस पहल का स्वागत किया।

इस उपक्रम को सफल बनाने में यास्मिन शेख की ‘यास्मिन हिना अकॅडमी’ की विद्यार्थिनियों और अन्य मेहंदी कलाकारों का विशेष योगदान रहा। कलाकारों ने उपस्थित महिलाओं को आकर्षक और सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महिलाओं ने आयोजकों की इस पहल की जमकर सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान सहयोग करने वाली मेहंदी कलाकार बहनों को आयोजकों की ओर से सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को “हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक” बताते हुए रफिक घाची के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर झरीन नेव्हिल पटेल (प्रेसिडेंट वुमन, डहाणू-पालघर), उज्वला डामसे, विश्वास निकम, रजनी ताजणे, मदन ताजणे, रिजवाना लियाकत शेख सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

सामाजिक प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला यह उपक्रम डहाणू शहर के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ और लोगों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

International

RELATED ARTICLES