नाबालिग से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में आरोपी इम्तियाज उर्फ राज गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर, 27 मई 2026।
जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इम्तियाज उर्फ राज पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी रघुनाथ नगर, थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शोहरतगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट तथा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।
शोहरतगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को डुहिया नाला पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलेभर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव तथा हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।



