Friday, June 12, 2026

National

spot_img

गढ़मुक्तेश्वर में 25 करोड़ का फ्लाईओवर शुरू | गंगा दशहरा पर बड़ी राहत

एनएच-9 पर अल्लाबक्सपुर फ्लाईओवर का शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में गंगा दशहरा पर्व से पहले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और आईआरबी (IRB) द्वारा एनएच-9 पर ग्राम अल्लाबक्सपुर में बनाए गए नवनिर्मित फ्लाईओवर को शनिवार शाम जनता के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फ्लाईओवर का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच किया गया।

शनिवार शाम आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में आईआरबी के जनरल मैनेजर ललित तिवारी, प्रोजेक्ट अधिकारी रामप्रकाश यादव और ग्राम प्रधान नवरत्न सिंह मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने विधिवत पूजा कर नारियल फोड़ा और फीता काटकर फ्लाईओवर का शुभारंभ किया।

आईआरबी के अधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष गंगा दशहरा पर्व पर गढ़मुक्तेश्वर और बृजघाट में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण एनएच-9 पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन और निर्माण एजेंसी ने त्योहार से पहले फ्लाईओवर को अस्थायी रूप से चालू करने का फैसला लिया।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात अधिक सुचारू रहेगा। श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेगी और सफर में समय व ईंधन दोनों की बचत होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए एनएचएआई और आईआरबी प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

International

RELATED ARTICLES