Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

चैत्र छठ महापर्व 2026 | उगते सूर्य को अर्घ्य, देशभर में पूजा |

चैत्र छठ महापर्व पूरे भारत में श्रद्धा से मनाया गया। दिल्ली-एनसीआर में सुनील झा ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर लोगों के कल्याण की कामना की।

नई दिल्ली/एनसीआर। चैत्र माह में मनाया जाने वाला पवित्र छठ महापर्व पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार, समाज और समस्त जीव-जगत के कल्याण की कामना की। घाटों और जलाशयों के किनारे सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

छठ महापर्व, जिसे सूर्य उपासना का पर्व माना जाता है, विशेष रूप से मिथिलांचल और पूर्वांचल क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन अब इसकी लोकप्रियता पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी इस पर्व की विशेष धूम देखने को मिली।

इस मौके पर मिथिलांचल पूर्वांचल महासंघ दिल्ली एनसीआर के महासचिव एवं कांग्रेस नेता सुनील झा ने भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और सामाजिक एकता का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर कठोर नियमों का पालन किया और स्वच्छता तथा अनुशासन का विशेष ध्यान रखा। प्रशासन द्वारा भी घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

International

RELATED ARTICLES