Saturday, April 18, 2026

National

spot_img

राष्ट्रीय हनुमान दल का बंगाल में बाबर के नाम की मस्जिद के विरोध में ज्ञापन

राष्ट्रीय हनुमान दल गौतम बुद्ध नगर ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बंगाल में बाबर के नाम से बन रही मस्जिद का नाम बदलने की मांग की।

गौतम बुद्ध नगर।
आज राष्ट्रीय हनुमान दल, जिला गौतम बुद्ध नगर एवं नोएडा महानगर के पदाधिकारियों ने गौतम बुद्ध नगर जिला कार्यालय पर एकत्र होकर माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति एवं माननीय गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम से बन रही मस्जिद को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों का कहना है कि बाबर भारतीय इतिहास में एक विवादित और आक्रांता शासक रहा है, ऐसे में उसके नाम पर किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण देश की सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय भावनाओं के विपरीत है। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पश्चिम बंगाल में बन रही उक्त मस्जिद का नाम तत्काल प्रभाव से बदला जाए, जिससे किसी भी प्रकार की सामाजिक अशांति उत्पन्न न हो।

ज्ञापन सौंपते समय संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष उपदेश तिवारी, नोएडा महानगर अध्यक्ष ठाकुर संजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष धर्मेश कुमार, जिला महासचिव राहुल मिश्रा, जिला मंत्री सुनील ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह चौहान सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय हनुमान दल के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि उनका संगठन राष्ट्रहित, सांस्कृतिक अस्मिता और सामाजिक सौहार्द के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित निर्णय लिया जाए। संगठन ने चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

International

RELATED ARTICLES