Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

वृंदावन में श्री राधा मोहन सेवा ट्रस्ट, मुंबई द्वारा भव्य गौशाला का उद्घाटन

महाराष्ट्र के उद्योगपति श्री अनुप गोयल की पहल—गौसेवा, आध्यात्मिकता और सामाजिक समर्पण का अनोखा संगम

वृंदावन, उत्तर प्रदेश — श्री राधारानी की पावन नगरी वृंदावन में रविवार, दिनांक 23.11.2025 को एक ऐतिहासिक एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां श्री राधा मोहन सेवा ट्रस्ट, मुंबई द्वारा स्थापित गौशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह गौशाला मुंबई निवासी प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री अनुप गोयल द्वारा गौसेवा और धर्म के प्रति समर्पण भाव से स्थापित की गई है।

उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ महत श्री दीनदयाल जी महाराज (श्री प्यारे मोहरू बाबा आश्रम) के पावन आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुंबई से आए श्री निलेन पारेछन, दिल्ली से श्री मनोज, तथा मुरादनगर के सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू त्यागी जी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

सुबह कार्यक्रम का आरंभ महिलाओं की विशाल कलश यात्रा से हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में यमुना जी से जल लेकर यात्रा में सम्मिलित हुईं। यात्रा के दौरान राधारानी की पालकी का नगर भ्रमण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

गौशाला परिसर में गौ पूजन, गौ माताओं की आरती, एवं श्रीकृष्ण मंदिर की स्थापना विधिविधान के साथ की गई। इसके बाद कानपुर से पधारे सुप्रसिद्ध संदेषज्ञ आचार्य दयालु जी महाराज ने मंत्रोच्चारण व वैदिक विधि से गौशाला का शुभारम्भ कराया।

समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें श्री सुमन जी, स्वर्णलता जी, राजेश जी, श्रीमती माधुरी राम, लवली जी, तथा अहमदाबाद से आए संदीप गोयल विशेष रूप से शामिल रहे।

आयोजकों द्वारा सभी भक्तगणों के लिए भोजन प्रसाद की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। भक्तों ने इसे आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समर्पण का अद्भुत संगम बताया।

श्री राधा मोहन सेवा ट्रस्ट ने भविष्य में गौशालाओं के विस्तार, गौ संरक्षण और गौ चिकित्सा शिविरों के आयोजन का भी संकल्प लिया है। इस समारोह ने न केवल वृंदावन की धार्मिक परंपरा को समृद्ध किया, बल्कि समाज में गौसेवा के महत्व को एक नई दिशा प्रदान की।

International

RELATED ARTICLES